Health Benefit Of Ghee : रोज सुबह एक चम्मच घी खाने से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

Health Benefit Of Ghee: अगर रोज सुबह-सुबह उठ कर किया गया काम सीधा हमारे स्‍वास्‍थ्‍य पर असर डालता है। यदि हम सुबह उठने के बाद सीधे चाय या कॉफी पियेंगे तो इसका उल्‍टा असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ सकता है। अगर हमे अपने सेहत की फिकर है तो हमे ऐसा काम करना चाइए जो हमारे शरीर को लाभ दे। और जो आपकी सेहत पर बढ़ियां असर डाले।

आयुर्वेद में घी को एनर्जी देने वाला कहा गया है। इसके अनुसार यदि आप रोज सुबह नाश्‍ते से पहले खाली पेट घी का सेवन करते हैं तो आपकी पुरानी बीमारियां जड़ से खतम हो जाएंगी।

घी न केवल भोजन में स्‍वाद बढ़ाने के काम आता है बल्‍कि 1 चम्‍मच रोज खाली पेट खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों को दूर भी भगाता है। यदि आपको घी का फायदा उठाना हो तो इसे खाली पेट ही खाएं।
जबकि घी का उपयोग आमतौर पर खाना पकाने में किया जाता है, इस बात के बढ़ते सबूत हैं कि इसे खाली पेट खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

जानिए एक चम्मच घी को अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करना से क्या फायदे हो सकते है:

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है:

जब खाली पेट घी का सेवन किया जाता है, तो यह पाचन तंत्र को चिकना करने में मदद कर सकता है, जिससे भोजन को आंतों से गुजरना आसान हो जाता है।नियमित रूप से सुबह खाली पेट घी खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ और मजबूत बनता है। इसके सेवन से कब्ज और बवासीर जैसी समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।

दिमगा बनाए एक्‍टिव


सुबह सुबह खाली पेट घी खाने से दिमाग की नसें एक्‍टिव होती हैं। साथ ही इससे मेमोरी और सीखने की क्षमता बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से अलजाइमर जैसी बीमारी भी दूर होती है।

आंतों को करें साफ

Health Benefit Of Ghee

घी में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो हमारी आंतों को साफ करने का काम करते हैं. इतना ही नहीं घी हमारी बॉडी को चिकनाई देता है और इस तरह से ये हमारी आंतों के मार्ग को साफ करता है. ये हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम भी करता है।

स्‍किन बनती है चमकदार

घी खाने से स्‍किन की सेल पुनर्जीवित होती हैं जिससे स्‍किन में ग्‍लो आता है और वह हेल्‍दी बनती है। घी से स्किन की नमी भी बरकरार रहती है।

मोटापा घटाए

चिंता ना करें घी खाने से मोटापा नहीं बढ़ता। यदि आप इसका 1 चम्‍मच रोज खाएंगे तो शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ेगा और वजन अपने आम ही कम होगा।

बाल बनाए मजबूत

जिन लोगों के बाद झड़ते हैं या पतले हो चुके हैं , उन्‍हें नियमित रोज सुबह खाली पेट घी का सेवन करना चाहिए। इससे बाल हेल्‍दी तो बनते ही हैं साथ में मुलायम और चमकदार भी होते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) को मजबूत बनाता है:

घी विटामिन ए, डी, ई और के के साथ-साथ बीटा-कैरोटीन और संयुग्मित लिनोलिक एसिड (सीएलए) जैसे एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो सभी स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खाली पेट घी का सेवन यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि ये पोषक तत्व जल्दी और कुशलता से अवशोषित होते हैं, घी के गुण आंत में हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकते हैं।

गठिया रोग से मुक्‍ति दिलाए

जिन लोगों के जोड़ों में दर्द या गठिया की परेशानी है उन्‍हें रोजाना घी खाना चाहिए। घी में ओमेगा 3 पाया जाता है और यह प्राक‍ृतिक लुब्रीकेंट से भरपूर होता है जिससे गठिया के दर्द से आराम मिलता है।

Also read :Sleep Disorder: Vitamin-D की कमी से हो सकती है अनिद्रा की समस्या

Leave a Comment